15 पत्रावली पर सुनवाई में पुलिस के अथक प्रयास से 2 दम्पति को विदा किया गया! 
CRS शाहजहाँपुर-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाईन स्थित परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया! परामर्श केन्द्र मे इस दौरान लगभग 15 पत्रावलियों की सुनवाई की गई! सुनवाई के दौरान पुलिस के अथक प्रयास से दो मामले समझौते की पहुंचे तो उन्हे वहीं से विदा किया गया! एक मामला
थाना पुवायां क्षेत्र के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 05 वर्ष पूर्व हुई थी! दोनो पति पत्नी मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था! दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया गया! दोनो पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया! प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए! जब दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है तो दोनो को परिवार परामर्श केंद्र से विदा कर दिया गया! वहीं दूसरा मामला थाना निगोही क्षेत्र के एक दम्पति, जिनकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी! दोनो पति पत्नी में कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया गया! दोनो पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया! प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए! दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया तब दोनो को परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया!
इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र जनपद शाहजहांपुर आरक्षी पूनम मिश्रा महिला आरक्षी मोनिका महिला आरक्षी करुणा आरक्षी सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे!
