ऊंचाहार,रायबरेली। हैण्ड पम्प पर पानी भरने गई वृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई। सर में गम्भीर चोट आने पर रक्तरंजित अवस्था में बुर्जुग महिला को पारिवारिकजन ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्षेत्र के हादीपुर मजरे पचखरा गांव निवासिनी शिव देवी 70 वर्ष मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे अपनी लकड़ी की छड़ी के सहारे घर के पास ही स्थित इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प पर पानी भरने गई थी। अचानक वृद्धा की छड़ी फिसल गई और उसका सर हैण्ड पम्प में से टकराकर फुट गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा के सर से तेज़ रक्त स्राव होता देख पारिवारिकजन उसे ईलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां उसका ईलाज किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ला का कहना है कि घायल बुजुर्ग महिला का डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया गया है। अब स्थिति सामान्य है।