CRS AGENCY। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार रात कांवड़ियों के एक ग्रुप को ले जा रहे एक वाहन के नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन से टकरा जाने के कारण करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घटना मेरठ के भवनपुर के राली चौहान गांव की है, जहां कांवड़िये हरिद्वार में गंगा नदी से जल लेकर लौट रहे थे.
जब वाहन हाईवोल्टेज तार से टकराया तो करंट वाहन में प्रवाहित हो गया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता झटका लगने के बाद श्रद्धालु एक-एक कर नीचे गिर गए. इसके बाद यहां हड़कंप मच गया. मकामी लोगों ने बिजली घर में फोन किया लेकिन किसी नहीं सुनी. इसके बदा इलाके के लोगों ने ट्राली में भरकर लोगों को अस्पलात लेकर पहुंचे. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए पावर स्टेशन को फोन किया. मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने कहा, “दस कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनमें से पांच की इलाज के दौरान मौत हो गई. जांच जारी है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हाइवे पर हंगामा करना शुरू कर दिया. उन्होने बिजली वीभाग पर लापरवाही का इल्जाम लगाया. इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया. कुछ कांवड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रसाशन ने उनके बेहतर इलाज का आस्वासन दिया है.