स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा में चल रही तिरंगा यात्रा में उमड़े सैकड़ो लोग!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के सैकड़ों युवा मोटरसाइकिल और पैदल, संयुक्त रूप में नगर की सड़को पर तिरंगा यात्रा निकाली! यात्रा के दौरान नगर में शहीद कुटी पहुंच कर देश के महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा भारत माता का जयघोष किया!
स्वतंत्रता दिवस के पखवाड़े के शुभअवसर पर नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी स्थित राजू पंडित के आवास से मोटरसाइकिल और पैदल मार्च, विशाल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई, जिसमें रैली को पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा (वीरू) ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया! तिरंगा यात्रा नगर के अस्पताल रोड, मौजमपुर मुख्य बाजार, से होते हुए शाहीद कुटी जाकर समापन हुई! इस तिरंगा यात्रा नेतृत्व युवा छात्र नेता राज दीपक शर्मा पंडित कर रहे थे!
इस दौरान तिरंगा यात्रा में शिवम पंडित, केशव पंजाबी, दुर्गेश शुक्ला (अनमोल), अनमोल शर्मा (प्रिंस) डॉ रजनीश शर्मा, श्याम शर्मा, अनुज मिश्रा, वीर दीक्षित, कौशल मिश्रा, अयान, इमरान, आशीष मिश्रा, फैजान, सभासद अभिषेक सिंह, सभासद सानू, समद अंसारी, राजा, तनवीर, तहसीम, अली जावेद, विक्रम सक्सेना(रजत) कुलदीप गुप्ता, मोहित गुप्ता,अनुज मिश्रा, जय श्रीवास्तव, रामगोपाल गुर्जर, अजय सक्सेना, दीपक मिश्रा, सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे! वापस यात्रा आने पर सोल्टू पंडित ने सभी का आभार व्यक्त किया!