स्थाई अतिक्रमण छोड़, प्रशासन ने, साफ कराई सड़क की पटरी!

नगर का अतिक्रमण SDM, CO और कोतवाल की मौजूदगी में हटाया गया!
CRS तिलहर/शाहजहांपुर-आंधी व बारिश से मौसम खराब के कारण देर से शुुरु हुआ अतिक्रमण अभियान नगर के भख्सी तिराहे से सम्पन्न हुआ बांस के टट्टरो से सजी पान पुडियाँ व कोल्ड ड्रिंक की दुकानो को JCB ने एक ही झटके में तहस नहस कर दिया! सड़क के दोनो ओर बनी नाली के आगे लगी दुकानो के चबुतरे साफ कराए गए और इसी दौरान बुल्डोजर बाबा के खौफ के चलते बाकी तमाम दुकानदारों ने अपने अपने टिनशेड आदि स्वयं ही उतारना शुरू कर दिए!
अपराहंत लगभग 12 बजे SDM राशि कृष्णा, CO अरविंद कुमार व कोतवाल उमेश सोलंकी, पुलिस बल के साथ भक्सी तिराहे पर एकत्र हुए और अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार के सानिध्य में चिन्हित किये गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया गया! तिराहे पर बांस बल्ली व टट्टरो से बनी दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया! यहाँ से अस्पताल रोड़ पर नालों पर डाले गए स्लैब को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया! आर्य समाज के सामने की ओर नालों के ऊपर डाले गए सीमेंटेड स्लैब हटाने को लेकर दुकानदारों व अधिकारियों के बीच मामूली नोकझोंक भी हुई!
इतने बड़े पैमाने पर और बड़े लाव- -लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाते समय, अफसर महोदय ने दुबारा एैसा किए जाने पर किसी भी अर्थ दंण्ड या जुर्माने का निर्देश नही दिया और अतिक्रमण हटा कर लश्कर के आगे निकलते ही लोगो ने फिर अपने स्लैब यथा स्थिति रख लिए!
लोगो ने अधिकारियों द्वारा पटले तोड़े जाने का जम कर बिरोध करते हुए आरोप लगाया कि रसूख बाले बड़े आदमियों के मकान, पूरे नाले पर बने हैं लेकिन उन्हें तोड़ने के लिए अधिकारी भी हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं और हम गरीब पटरी वालो को बरबाद करने पर तुले हैं! पक्षपात का आरोप लगा कर हंगामा काट रहे लोगो को कोतवाल उमेश सोलंकी ने समझा बुझाकर कर शांत कराया! हांलाकि यह अभियान मंगलवार को भी चलाया जा सकता है!
