स्कूल का ताला तोडकर तिजोरी में रखे 16400 रू० चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-वादी विजय वर्मा पुत्र श्री स्वर्गीय कृष्ण वर्मा निवासी ग्राम नहिलौरा बुजुर्ग थाना पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर प्रबन्धक (कृष्णा एकेडमी स्कूल) मो०नं० 9415510715 ने थाना पुवायाँ पर तहरीर देकर अवगत कराया कि दीपूराज पुत्र सन्तोष कुमार निवासी ग्राम मुडिया कुर्मियात थाना पुवायाँ शाह० द्वारा रात्रि में कमरो व तिजोरी का ताला तोडकर तिजोरी मे रखे 16,400 रू० सोलह हजार चार सौ रूपये नगद चोरी कर लिये है!
तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 548/2024 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया । उक्त घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर द्वारा गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक पुवायाँ श्री हरपाल सिंह बालियान को तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये जिस पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की!
मुखबिर द्वारा सूचना पर आज पुवायाँ पुलिस ने मिली कि ग्राम जलालपुर से मझिगंवा गाँव से आगे बंडा पुवायां रोड की तरफ आने वाले कच्चे रास्ते से पैदल पकड़ लिया! पकड़ा गया व्यक्ति दीपूराज पुत्र संतोष कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मुडिया कुर्मियात थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर बताया गया!
अभियुक्त के पास से माल बरामद कर लिया गया! दोनो व्यक्तियो को उनके जुर्म धारा 331(4)/305(5)/317(2) BNS से अभियुक्त उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही के पश्चात मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया!