लोकेशन रायबरेली
एंकर, रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरु नानक नगर में गुरुवार को सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल यादव पुत्र गया प्रसाद निवासी पूरे छीटन का पुरवा मजरे सुदामापुर थाना गदागंज के रूप में हुई है। हादसे के दौरान अचानक करंट लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया। वही मृतक राहुल यादव तीन भाई थे भाइयों में राहुल सब से छोटा था पिता गांव में रहकर खेती किसानी करते है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर फैलते ही गांव और आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।