सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जल सरक्षंण एवं जल संचय की हुई गोष्ठी!

गोष्ठी में शामिल लोगो को जल सरक्षंण के बारे में किया जागरूक!
(खुटार से विनोद कुमार सिंह)
CRS खुटार(शाहजहांपुर) गुरुवार को विकास खण्ड खुटार के कार्यलय सभागार में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जल सरक्षंण एवं जल संचय के प्रति जागरूकता अभियान की गोष्ठी आयोजित की गई।जिसमें क्षेत्र के तमाम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित सहित अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जहां भाजपा नेता विजय शंकर अवस्थी, रामाधार मिश्रा, देवेश गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता,ग्राम प्रधान तरुण दीक्षित,पाल सिंह,सत्यपाल गुप्ता आदि लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा का माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में जल विभाग के पुष्पेंद्र पचौरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा जल ही जीवन है हम सभी को जल अधिक से अधिक बचाना चाहिए। क्योंकि पृथ्वी पर पीने के लायक पानी मात्र दो प्रतिशत है।अधिकांश लोग पानी की बर्बादी करते हैं नहाते समय या कपड़े धोते समय बर्तन धोते समय टोटी खुली रहने के कारण जल व्यर्थ बहता रहता है।ऐसे लोगों को हमें जागरूक कर चल को बचाना है।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी ने किया।इस प्रधान विवेक सिंह, सुनील गुप्ता ,रोहित शुक्ला ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एडवोकेट, हीरा सिंह, राजश्री शुक्ला, विनोद वर्मा, जलज पांडे, पिंकू गौतम,सर्वेश अवस्थी, रामू राठौर, मान सिंह, विनोद कुमार वर्मा, राम ओम बाजपेई, सर्वेश कुमार,रंजीत सिंह,अखिलेश मिश्रा, ओम प्रकाश वर्मा,जितेंद्र सिंह, मुनीष कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।