सस्ता बाजार गर्म कपड़े की दुकान का हुआ उद्घाटन
सलोन रायबरेली ।नगर पंचायत सलोंन के एसडीएम कोर्ट के समीप सस्ता बाजार में ठंड के वूलन व गर्म कपड़े जैकेट के भाव दुकान का उद्घाटन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी इरफ़ान सिद्दीक़ी ने फीता काटकर किया। युवा नेता इरफ़ान सिद्दीक़ी ने कहा कि सस्ते बाजार की दुकान खुलने से मध्य वर्गीय लोगों को उचित रेट में गर्म कपड़े जैकेट आदि मुहैया होंगे, जो एक सराहनीय प्रयास है। इस तरह की सस्ते मार्केट महानगरों में हुआ करते हैं, छोटे नगर में ऐसी ब्रांच के खुलने से लोगों को सहूलियत मुहैया होगी। इस मौके पर अकबर चौधरी, अनवर चौधरी, अफसर चौधरी, अब्बास चौधरी, अश्करी चौधरी, राम जी सरोज शिक्षक नेता, पूर्व सभासद इसरार हैदर ,इमरान सिद्दीकी, बिलाल खान, वसीम अंसारी सिप्तैंन शेख आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
