*सलोन में नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप, अधिवक्ताओं में आक्रोश*
सलोन (रायबरेली) – तहसील सलोन के नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार और धन उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। अधिवक्ता संघ ने नायब तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि वह आम नागरिकों और वादकारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से हो रही मनमानी और भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम चंद्र प्रकाश और तहसीलदार दीपिका सिंह से नायब तहसीलदार की शिकायत दर्ज कराई है।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार पर शीघ्र रोक नहीं लगी और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।
