लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश
*स्लग:- रायबरेली में गौशाला भेजने के नाम पर ग्रामीणों से वसूला चंदा साजिश रचकर कोटेदार को फंसाया*
रायबरेली में गौवंश से परेशान ग्रामीणों ने गौशाला भेजने के नाम पर लाये गये ट्रक में मवेशियों को भर दिया जिस दौरान सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने मौके से गैरमौजूद निर्दोष कोटेदार पर पशुक्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर निष्पक्ष जांच कर निर्दोष का नाम हटाये जाने कि गुहार लगाई है।
*वी/ओ*दरअसल पूरा मामला जिले के सलोन थाना क्षेत्र स्थित चकबंदी बिसइया गांव का है जहां पर बीते दिनों गांव के ही कुछ युवकों ने आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों से चंदा वसूलकर ट्रक में गौवंश को भर दिया था सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को गौशाला भेजने के नाम पर चंदा वसूलने वालों को नजरंदाज कर कोटेदार बृजेश को ही मुख्य आरोपी बना दिया है सैंकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि जिस युवक को नामजद किया गया है वह निर्दोष है उसको साजिश के तहत फंसाया गया है। ग्रामीणों ने सलोन पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि है।
