सर्दी में सार्वजनिक स्थानो पर लगने वाले अलाव व लकड़ी खरीद में पालिका का बंदरबाट!
तिलहर/शाहजहाँपुर-सर्दियों नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सार्वजनिक स्थानो पर अलाव लगाने की प्रक्रिया में नगर के वार्डो में सरकारी लकड़ी से अलाव लगाने का कौन सा प्रविधान है यह समझ से परे नही लेकिन फिर नासमझी में डाला हुआ है!
घने कोहरे और भीषण ठंड भरे माहौल में जहाँ लोग शाम होते ही अपने घरो में लिहाफ कंबल ओढ़े बाहर निकलने की हिम्मत नही करते तो वहीं वार्ड के सभासदो द्वारा वार्ड में आखिर किसके लिए अलाव लगाने के पालिका पर लकड़ी डालने का दबाव बनाते हैं!
कहना मुश्किल नही कि नगर के चिन्हित सार्वजनिक स्थान जिनमें वाई पास चौराहा, बस स्टौंड, भख्सी तिराहा, कोतवाली गेट आदि स्थानो पर लकड़ी का टोटा रहता है जबकि वहीं वार्डो में लकड़ी का स्टॉक सप्ताह भर से अधिक का मिलता है!
सूत्रो की माने तो 2023/24 की भीषण सर्दी में नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग 18 लाख रुपये की वृक्षो की जड़ो के रूप में लकड़ी की खरीद की गई परन्तु उसके बाद भी अलाव के लिए लकड़ी की मारा/मारी होती देखी गई! वृझो की जड़ो के रूप में यह वह लकड़ी की गांठे होती हैं जो अमूमन 500 रपये प्रति 100 कि०ग्रा० आसानी से मिल जाती हैं परन्तु सरकारी खरीद में इसका बिल 700 रुपये प्रति सौ किग्रा० बताया गया!
