एंकर भारत सरकार के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के संशोधन से नाराज रोडवेज बस चालकों ने अनिश्चितकाल के लिए किया चक्का जाम यात्रियों को हो रही है भारी परेशानी, जनपद के बस स्टेशन पर आज सुबह से ही सरकारी व अनुबंधित बस चालकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है जनपद के बस स्टेशन से दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगभग से सरकारी व अनुबंधित लगभग डेढ़ सौ बसों का संचालन होता है, और हजारों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं चक्का जाम होने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला, वहीं बस चालकों का कहना है कि नए बनाए गए कानून के तहत एक्सीडेंट होने पर 10 वर्ष की जेल व 5 लाख के जुर्माने का प्रावधान तुरंत समाप्त होना चाहिए जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी, वहीं एआरएम ने कहा की हड़ताल पूरी तरह से गैरकानूनी है और हड़ताल करने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई कड़ी जाएगी।
