सन्नी उर्फ हऊआ गिरफ्तार 80 हजार छीने थे किसान से!
हऊआ पर 32 मुकदमें पहले दर्ज बताए पुलिस ने छानबीन में!
तिलहर/शाहजहाँपुर-बीते सप्ताह मंडी में धान बेचकर ई-रिक्शा से जा रहे किसान से तिलहर में, रास्ते में बैठे ई-रिक्शा में सवार ने 80 हजार रुपये का थैला छीनकर फरार होने की घटना सुर्खियों में रही! सूचना मिलते ही पुलिस ने CCTV तक खंगाल डाले थे! तिलहर पुलिस अथक प्रयासो के चलते उक्त छिनैती करने वाले को हाइवे से धर दबोचा!
ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बख्तियार पुर निवासी राजवीर, बीती चार नवंबर को नवीन मंडी में गोविंद लाला की आढ़त पर धान बेच कर गांव के ही ई-रिक्शा से जा रहा था! इसी दौरान रास्ते में एक सवारी रिक्शे पर और बैठ गई थी! उक्त सबारी ने आगे जाकर राजबीर का रुपए रखा थैला छीना और फरार हो गया था! पीड़ित किसान राजवीर ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया लेकिन, वह किसी साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था!
इस मामले में तिलहर पुलिस की जांच पड़ताल में प्रकाश में शाहजहाँपुर स्थित अजीज गंज निवासी सन्नी उर्फ हउआ प्रकाश में आया! पुलिस ने उस पर कड़ी नज़र रखी शुरु कर दी और हाइवे 24 तिलहर स्थित सरऊ पुलिया के पास से धर दबोचा! सन्नी के कब्जे से फिलहाल साढ़े पांच हजार रुपए बरामद हुए! पुलिस ने बताया कि सन्नी उर्फ हऊआ एक शातिर अपराधी है और उस पर चोरी, छीनैती व लूट आदि के 32 मामले दर्ज हैं!
