शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए गुरुजन!


CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया! नगर के प्रतिष्ठित लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन की ओर से मां शारदे और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर नमन किया गया!
इसके उपरांत प्रबंध समिति की ओर से सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विशेष उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया! प्रबंध समिति के पदाधिकारी के रूप में संरक्षक स. जसविंदर सिंह, एडवोकेट राकेश चंद्र गुप्ता अरुण सक्सेना एडवोकेट सूर्यकुमार एडवोकेट प्रमोद चंद्रगुप्ता, सरदार निर्मल सिंह, महेश चंद्र गुप्ता, सुरेंद्र पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि मीना गुप्ता, अर्चना सक्सेना, शकुन्तला पटेल, चैतन्य मनु, चरनजीत कौर और प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए! इस अवसर पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं और स्टाफ का सहयोग रहा!
विद्यालय प्रबंधन ने सीमित संसाधनों में असीमित उपलब्धियां हासिल करने और विद्यालय परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु सभी की भूरि भूरि प्रशंसा की! उन्होंने कहा कि पुवायां क्षेत्र सीबीएसई के अंग्रेजी माध्यम से प्रथम विद्यालय के रूप में संचालित विद्यालय में न्यूनतम शुल्क पर कुशल शिक्षकों द्वारा बेहतर और मूल्यपरक शिक्षा दी जाती है
इसकी क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में व्यापक चर्चा है!
