शाहजहाँपुर में पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण सहित लगभग 40 ली० अवैध कच्ची शराब साथ अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार!
शाहजहाँपुर-जनपद की थाना सिंधौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1.नरपाल पुत्र स्व० इस्पेक्टर निवासी ग्राम नगरिया बुजुर्ग थाना सिंधौली जिला शाहजहाँपुर व 2.तेजपाल पुत्र बसंतलाल निवासी ग्राम नगरिया बुजुर्ग थाना सिंधौली जिला शाहजहाँपुर को ग्राम नगरिया बुजुर्ग के पश्चिम में नदी के किनारे से रात्रि में 00.40 बजे गिरफ्तार किया गया!
अभियुक्तगण के कब्जे से करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शऱाब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये तथा मौके पर करीब 170 लीटर लहन नष्ट किया गया! अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई!
