शाहजहाँपुर की कटरा थाना पुलिस के सहयोग का राष्ट्रीय गौरक्षक संघ ने किया सम्मान!
CRS शाहजहाँपुर-जनपद के थाना मीरानपुर कटरा पुलिस द्वारा श्रावण मास के दौरान कावड़ियों की मदद किए जाने एंव क्षेत्र में गौकशी पर अंकुश लगाने के सफल प्रयास की सराहना करते हुए मीरानपुर थाना पहुंच कर राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी गौरव त्यायी को सम्मानित किया! इस दौरान पुलिस उपाधिक्षक तिलहर प्रियांक जैन को भी सम्मानित किया गया!
संघ के दर्जनो कारेयकर्ताओं ने थाने पहुंच कर सीओं प्रियांक जैन व थाना प्रभारी गौरव त्यागी के गले में फूल माला डाल कर उनके कार्य की प्रशंसा की गौमाता की प्रतिमा भेट कर उनका सम्मान किया! इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि कटरा पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने हाल ही में श्रावण माह के दौरान कावड़ियों की सुरक्षा में अपना अपूर्व योगदान दिया जबकि क्षेत्र में गौरक्षा के लिए कटरा पुलिस कांधे से कांधा मिला कर काम करती है जिसके लिए हमें अक्सर उनका सम्मान करते रहना चाहिए और उनका मनौबल बढ़ाते रहना चाहिए!