शहीद दिवस पर शहीद कुटी में स्थापित शहीदो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-शहीद दिवस पर जनपद के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए नगर की शहीद कुटी पर अधिशासी अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार ने पहुंच कर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया!
नगर में 19 दिसंबर, शहीद दिवस के रूप में हर्षोल्लाह और गर्व के साथ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया! बुधवार को नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों ने कोतवाली के सामने स्थित नगर पालिका द्वारा निर्मित शहीद कुटी को साफ सफाई कर कार्यक्रम के लिए तैयार कर दिया!
अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और तहसीलदार जय प्रकाश यादव ने पहुँच कर जनपद के अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खान की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी!
इस दौरान ईओ श्रीमती कल्पना शर्मा ने कहा कि जिस तरह आजादी की जंग में सभी जाति मजहब के लोगों ने एक साथ अंग्रेजों से लड़ कर स्वतंत्रता दिलाने का काम किया ठीक उसी तरह हम सभी को मिलजुल कर देश हित में कार्य करना चाहिए! अपने नगर को साफ सुथरा रखने में, समय जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने तथा करो की समय से अदायगी कर पालिका प्रशासन का सहयोग करने की अपील की!
सभासद संदीप रस्तोगी ने शहीद दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध भयंकर युद्ध छेड़ने की ईच्छा से हथियार खरीदने के लिये ब्रिटिश सरकार का ही खजाना लूट लेने की एक ऐतिहासिक घटना थी जो 9 अगस्त 1925 को घटी! इस ट्रेन डकैती में जर्मनी के बने चार माउजर पिस्तौल काम में लाये गये थे! इन पिस्तौलों की विशेषता यह थी कि इनमें बट के पीछे लकड़ी का बना एक और कुन्दा लगाकर रायफल की तरह उपयोग किया जा सकता था!
सभासद श्री रस्तोगी ने आगे बताया कि हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के केवल दस सदस्यों ने इस पूरी घटना को परिणाम दिया था जिनमें जनपद के अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह तथा अशफाक उल्ला खान भी शामिल थे! सपा छात्र सभा के नगर अध्यक्ष साद उल्ला खान ने भी अपने साथियों के साथ पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया!
