CRS NEWS रायबरेली 12 अगस्त 2024 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सदर तहसील स्थित वी वी पैट गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने वी वी पेट गोदाम की सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक और अग्निशामक उपकरणो आदि को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से गोदाम की लगातार निगरानी की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा) प्रफुल्ल त्रिपाठी के अतिरिक्त विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।