ऊँचाहार,रायबरेली। गाँव में दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को मना करने गई महिला को ही दबंग ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के पचखरा गाँव निवासी धर्मराज के दरवाजे पड़ोस के ही दो लोग विवाद कर रहे थे, जिस पर उसकी पत्नी सीता देवी 35 वर्ष ने विवाद कर रहे लोगों को विवाद करने से मना किया, आरोप है कि तभी एक दबंग युवक ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल महिला सीएचसी आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।