ऊंचाहार , रायबरेली । जबरदस्त बिजली कटौती और ऊपर से गलत बिल ने विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रहे है । इस बारे में लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग कोई कार्रवाई न करने से उपभोक्ताओं और रीडरों के बीच आए दिन नोक झोंक होती है। गुरुवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे मीटर रीडरों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा जताई है ।
मीटर रीडरों का कहना है कि इस समय लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है । रात दिन मिलाकर दस से बारह घंटे की कटौती की जा रही है । उधर कई महीने से बिजली का बिल गलत आ रहा है । इस बारे में पूर्व में भी शिकायत की गई थी । बिजली बिल दुरुस्त करने के लिए उपभोक्ताओं ने विभागीय फार्म भरकर आवेदन भी किया है । इसके बावजूद बिजली का बिल दुरुस्त नहीं किया गया । परिणाम स्वरूप जब बिजली कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने उपभोक्ताओं के पास जाते हैं , तो अक्सर उनसे विवाद हो जाता है । गुरुवार को तहसील मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर मीटर रीडरों ने सुपरवाइजर को एक ज्ञापन सौंपा है । जिसमे तत्काल बिजली बिल दुरुस्त किए जाने की मांग की है । ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से दुष्यंत सिंह , गजाधरलाल , शिव कुमार , शैलेंद्र कुमार , मनीष चौधरी , रोहित कुमार , धर्मेंद्र कुमार , संदीप पाण्डेय , मनीष तिवारी , सुनील श्रीवास्तव , अमित कुमार , गोविंद कुमार , गोविंद , जयनीत शुक्ला और अंकित शुक्ला आदि शामिल थे ।
