विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत सरायभान में पहुंची
ऊंचाहार रायबरेली
केंद्र सरकार की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवम उत्तर प्रदेश के यशस्वी कर्मयोगी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी के कुशल मार्गदर्शन में
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज ग्राम पंचायत सरायभान में पहुंची, जहां लोगों ने स्वागत अभिनंदन किया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा संयोजक आर0बी0 सिंह , विधान सभा संयोजक जितेंद्र सिंह, मंडल प्रवासी प्रभारी आनंद कुमार त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार तिवारी, विधान सभा विस्तारक कृष्ण देव, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, व यात्रा के नोडल अधिकारी समेत विभिन्न योजनाओं पटल अधिकारी शामिल रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी बंधुओं ने भी यात्रा को संबोधित किया।
इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वासी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।
इसी क्रम ग्राम पंचायत आइमा जहानिया में प्राथमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची, जहां पर ग्रामीण वासियों स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल जी रहे। मुख्य अतिथि फीता काट कर, मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न विभाग के प्रतिनिधि बंधुओं ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार, प्रदेश की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी,
साथ ही विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र, 5 लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड को वितरण किया । साथ विभिन्न पटल का निरीक्षण करते जानकारी ली। अपने संबोधन में
केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जन धन खाता, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, , वृद्धा पैंशन, निराश्रित पैंशन , निराश्रित गौ वंश संरक्षण पालन योजना का बखान किया था गया ।
साथ में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता , शक्ति केंद्र संयोजक सुनील साहू, दिनेश कुमार, बूथ अध्यक्ष , खंड विकास अधिकारी कामरान नोरानी, नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान मनीष गौतम, सहित ब्लॉक कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग आदि के कर्मचारी मौजूद रहे।
