लोकसभा चुनाव 2024 संकुशल कराए जाने को लेकर DM द्वारा लगातार नीरिक्षण!


CRS शाहजहाँपुर-शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/DM उमेश प्रताप सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु रामलीला ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया! चुनाव सम्बन्धित चल रही तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये!
जनपद में चौथे चरण में 13 मई को मतदान सम्पन्न होगा जिसके लिए 12 मई को पोलिंग पार्टियों की रावानगी रामलीला मैदान से कराई जाएगी! रामलीला मैदान में नीरिक्षण कर निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी/DM श्रीउमेश प्रताप सिंह ने कहा कि मैदान में किसी प्रकार के ईट पत्थर अथवा गड्ढे न रहे और मैदान की साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये! उन्होने निर्देश दिये कि पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन सभी वाहन मैदान में व्यवस्थित ढंग से खड़े किए जाए तथा एक दिन पूर्व ही सभी वाहनों पर नंबरिंग कर ली जाये जिससे पोलिंग पार्टियां समय से सकुशल रवाना की जा सके!
उधर डीईओ ने रोजा मंण्डी स्थित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी-
जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत रोजा मण्डी स्थित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी, निरीक्षण के दौरान उन्होने ईवीएम को संरक्षित करने हेतु बनाये गये कक्षों को देखा साथ ही उन्होने मतगणना हॉल का भी गहनता पूर्ण निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये! उन्होने निर्देश दिये कि स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना स्थल को मा० निर्वाचन आयोग के मानको के अनुसार ही स्थापित कराया जाये तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्ण प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये!
मतगणना कक्षों की दीवारों की साफाई सहित रंगाई पुताई करवाने के निर्देश दिये! उन्होने सम्पूर्ण परीसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया! जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत सभी बिन्दुओं पर जांच की जाये तथा माननीय निर्वाचन आयोग के अनुसार ही स्ट्रॉग रूम को व्यवस्थित किये जाने के निर्देश दिये!
