लालगंज में विश्व हिन्दू परिषद की अहम बैठक हुई सम्पन्न।
लालगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली जनपद के लालगंज में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक सरस्वती शिशु मंदिर रामलीला मैदान लालगंज में सम्पन्न हुई बैठक का मुख्य कारण 07-10-2023 को बजरंग दल की शौर्य यात्रा के आगमन की तैयारी करना तथा सरकार के द्वारा सर्वसमाज के लिए किए जाने वाला सब का साथ सबका विकास पर जन जन तक पहुंचाना है बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अजय पाण्डेय व जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिहं ने बताया कि प्रत्येक प्रखण्ड से वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ विशेष रूप से रामराज सैनी,जिलाउपाध्यक्ष दीपक सिहं,प्रखण्ड उपाध्यक्ष बुधेन सिहं महा मंत्री,प्रखण्ड अध्यक्ष पुष्कर सिहं,प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव एवं अनेक कार्य कर्ता मौजूद रहे।बजरंग दल की शौर्य यात्रा सम्बन्धित आवश्यक बैठक दिनांक 27-09-2023 दिन बुधवार को गौरा रोड प्रखण्ड अध्यक्ष पुष्कर सिहं के आवास पर होगी।
