Report CRS रायबरेली लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित बटी रेस्टोरेंट के सामने बाइक व साइकिल की जोरदार भिड़ंत में एक अधेड़ समेत तीन लोग घायल हो गये, जिसमें गम्भीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
निरजंनपुर गाँव निवासी अंकित कुमार 24 वर्ष अपने चचेरे भाई सनी कुमार 23 वर्ष को बाइक से लेकर बाबूगंज बाजार गया था और रविवार की शाम वापस घर लौट रहा था तभी सवैया तिराहा स्थित बटी रेस्टोरेंट के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार झुरीलाल 55 वर्ष निवासी पुरबार सवैया से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई, घटना में तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित कुमार को मृत घोषित कर दिया,मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, वहीं मृतक अंकित कुमार की माँ माया देवी की मृत्यु बीते गुरुवार को हुई थी, जिससे घर में मातम का माहौल पहले से ही था और अंकित कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
