लकड़ी काटते वक्त ग्लेंडर मशीन से कटकर युवक का बांया हाथ बुरी तरह जख्मी
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार-नगर के खरौली रोड स्थित फर्नीचर की दुकान में लकड़ी काटते वक्त ग्लेंडर मशीन से कटकर युवक का बांया हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया, परिजनों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कस्बा निवासी कमरुद्दीन की खरौली रोड पर फर्नीचर की दुकान है, गुरुवार की दोपहर उनका लड़का शेबू 32 वर्ष ग्लेंडर मशीन से लकड़ी काट रहा था तभी मशीन की चपेट में आकर उसका बांया हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया ,परिजनों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में युवक सीएचसी आया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
