रिश्तेदारी में मिलने आई महिला की छज्जा गिरने से मौत!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-रिशतेदारी में मिलने गई महिला पर छत का छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई! घायल अवस्था में महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया!
जनपद के थाना अल्लागंज क्षेत्र के गांव गचौराबरखेत निवासिनी विद्यावती (लगभग50 वर्ष) यहाँ अपनी भाभज के घर आई थी! बताया जा रहा है कि तिलहर क्षेत्र के गांव रुजुआरी से नंद भाभज शाहजहाँपुर किसी को देखने जा रही थी! ग्राम डभौरा स्थित रेलवे ब्रिज निर्माण से संबंधित पुल के पास के मकान तोड़े जा रहे थे और यह दोनो महिलाए वहाँ से गुजर रही थी कि अचनक छत का छज्जा जिसमें सरियाँ निकली हुई थी विद्यावती पर आ गिला जो सर से लेकर छाती तक लोहे की सरियों से कटता चला गया!
गंभीर अवस्था देख महिला को तत्काल रिक्शा द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया! मृत महिला विद्यावती के साथ चल रही भाभज का रो रो कर बुरा हाल है तो वहीं तिलहर के रुजुआरी से रिश्तेदार पहुंच गए हैं जबकि मृतका के घर से किसी जिम्मेदार के पहंचने पर अगली कार्यवाही की जाने की संभावना है!
फोटो-रोता बिलखता परिवार!
