राष्ट्रीय खेल दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व आयोजित
बगहा,सलोन। 29अगस्त 2023 (मंगलवार)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोन, रायबरेली। खेल की दुनिया में भारत को अप्रतिम स्थान दिलाने वाले और हाकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेज़र ध्यान चंद्र की 118वीं जयंती विद्यालय परिसर में बड़ी शिद्दत के साथ मनाई गई।। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सुमनांजलि अर्पित की गई और उन्हें उनके योगदान के लिए याद किया गया। कक्षा 9वीं के छात्र समर प्रताप सिंह द्वारा मेजर साहब का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। कल श्रावणी पूर्णिमाके अवसर पर मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार रक्षाबंधन के मद्देनजर विद्यालय की छात्राओं ने प्रशासन की तहसील ईकाई सलोन पहुंच कर उपजिलाधिकारी सलोन,उप पुलिस अधीक्षक सलोन, और थानाध्यक्ष सलोन समेत सभी अधिकारियों को राखी बांधकर कामना की कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उच्चादर्श स्थापित करने में सफल हों।तदुपरांत विद्यालय परिसर लौट कर सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके बेहतरी की कामना की।यह सारा आयोजन अत्यंत भावपूर्ण और आकर्षक तरीके से आयोजित किया गया।इस अवसर पर छात्रों एवं छात्राओं द्वारा एकल , युगल और समूह गान प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भावनाओं की पवित्रता का त्योहार है, यह परस्पर प्रेम व सद्भाव का उत्प्रेरक है और खेल बच्चों में सहयोगात्मक रुचि उत्पन्न करते हैं । उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी के कुशल क्षेम की कामना की। आज के सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कक्षा छठी की छात्रा आद्रिका सिंह एवं कक्षा सातवीं की छात्रा आलिया खातून द्वारा किया गया।
