लोकेशन रायबरेली
स्लग इग्नू और राजर्षी टंडन से आगे की शिक्षा ले सकेंगे जेल में बंद कैदी
एंकर शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार मौलिक अधिकार है लेकिन जेल में विभिन्न मामलों में विचाराधीन कैदियों की शिक्षा अवरुद्ध न हो इसके लिए राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और इग्नू के द्वारा उन्हें शिक्षित करने का बीड़ा उठाया गया है l
जेल में एक जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें अपर जिला जज अनुपम शौर्य वा जेल अधीक्षक हिमांशु रौतेला के साथ इग्नू और राजर्षि टंडन के शिक्षकों ने कैदियों में जागरूकता फैलाई और उन्हें हाई स्कूल और इंटर के बाद होने वाली शिक्षा पूरा करने का एक मौका दिया अपर जिला जज ने बताया कि कैदी हाई स्कूल इंटर के बाद की शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं साथ ही स्नातक के बाद इन विश्वविद्यालयों के द्वारा विभिन्न व्यावसायिक कोर्स डिप्लोमा के रूप में कराए जाते हैं
जिनके सर्टिफिकेट प्राप्त करके जेल से बाहर निकालने के बाद एक नई जिंदगी की शुरुआत करने का मौका कैदियों को प्राप्त होगा जो सराहनीय है l उक्त मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय शील सृष्टि सिंह सृष्टि शुक्ला प्रोफेसर नीलांशु अग्रवाल डॉ अरविंद सिंह श्री राजकुमार सिंह चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे