रिपोर्ट- योगेन्द्र मौर्य
CRS– रायबरेली में सवारियों से भरा टेम्पो पलट जाने से 14 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मामला लालगंज थाना इलाके का है। यहां मुराई बाग़ से सवारियां लेकर टेम्पो चालक लालगंज के लिए चला था। बहाई गांव के पास अचानक चालक ने गति बढ़ा दी और टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी लालगंज भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने तीन की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें ज़िला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
