
शासन के निर्देशानुसार चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज लालगंज में समर कैंप का आयोजन किया गया।जिसमे विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।प्रथम दिवस व्यसन मुक्त भारत,द्वितीय दिवस सड़क सुरक्षा व आज तृतीय दिवस जल संरक्षण विषय पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रा तमन्ना सिद्दीकी, आर्या,रोशनी कौशल,वर्षा,दिव्यांशी,रिया, याशी,रौनक,शनि,सौरभ,आर्यन,विकल्प त्रिपाठी आदि विद्यार्थियों ने इन सभी विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए व अपने घर,मुहल्ले व गांव में लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा की विद्यार्थियों का प्रयास सराहनीय है।विद्यार्थियों के साथ साथ हम सभी को भी व्यसन मुक्ति,सड़क सुरक्षा व जल संरक्षण पर आम जन मानस से चर्चा कर उन्हे जागरूक करना चाहिए।इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाए मौजूद रही।
