रायबरेली में लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो गंभीर सिंह को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
किया है। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी कानूनगो को लेकर गुरबख्शगंज थाना पहुंची, जहां आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार कानूनगो गंभीर सिंह राही ब्लॉक का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि रिश्वत किस काम के बदले और कितनी रकम ली जा रही थी। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है, जबकि आम जनता में संतोष की भावना देखी जा रही है। मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज होने और विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।