CRS NEWS रायबरेली आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 14 अगस्त 2023 को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मंडलीय होमगार्ड कमांडेंट लखनऊ संजय कुमार द्वारा डिग्री कॉलेज चौराहे से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह, एसडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी, होमगार्ड कमांडेंट बृजेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर वंदना सिंह, सीएफओ सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय कुमार त्यागी, पुलिस होमगार्ड बोल के साथ मौजूद रहे। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हर घर तिरंगा लेकर रूट मार्च किया गया। तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोगों को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया।