रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा साप्ताहिक परेड का निरीक्षण
पुलिस बल की फिटनेस पर विशेष जोर, पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़
रायबरेली: पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन, रायबरेली में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्रेस, अनुशासन, उपस्थिति तथा परेड की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने परेड में सम्मिलित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सदैव फिट रहने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में समस्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन परिसर में दौड़ लगाई, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता और सहनशीलता को बढ़ावा मिले।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक सक्षम व सुदृढ़ पुलिस बल के लिए अनुशासन, फिटनेस और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपेक्षा की कि वे अपने दैनिक कार्यों में ऊर्जा और उत्साह बनाए रखें तथा जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।