“मय्या यशोदा तेरा कनहिया” गाने पर बच्चों ने अभिभावकों का मन मोह लिया।
CRS NEWS रायबरेली ऊंचाहार तहसील के मखदूमपुर स्थित राइज़िंग स्टार्स पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण की वेशभूषा में युवराज सिंह ने जैसे ही माखन भरी मटकी फोड़ी वैसे ही सभी बच्चों ने जय श्री कृष्णा के उदघोष के साथ ख़ूब तालियां बजाईं। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा, बलराम आदि की वेशभूषा में विद्यालय पहुँचे। विद्यालय की ओर से बच्चों के लिए ही मटकी फोड़ने की व्यवस्था की गई, जिसका सभी बच्चों ने ख़ूब आनंद उठाया। मटकी फोड़ कार्यक्रम के उपरांत “मय्या यशोदा तेरा कन्ह्य”, “वो नन्हा सा बालक है”आदि जन्माष्टमी पर आधारित गीतों पर समूह नृत्य करके बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। प्रियल, सोनम, युराज सिंह, अर्शी फातिमा आदि बच्चों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। राइज़िंग स्टार्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हुमा परवीन ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी मनाए जाने के कारण एवं महत्व को विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद आबिद (एडवोकेट) ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर विद्यालय की संरक्षक श्रीमती शाहजहां बेगम विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं। प्रोग्राम का संचालन साध्वी सिंह एवं आयुषी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। साथ इस शुभ अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।