CRS NEWS रायबरेली 8 फरवरी। उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र परमहंस मौर्य ने बताया है कि उ0 प्र0 सरकार द्वारा दिनांक 08 फरवरी को लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित यूपीआईटीएस के द्वितीय संस्करण के कर्टन रेजर समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमरों से किया गया। इस अवसर पर ओ०डी०ओ०पी० सामान्य सुविधा केन्द्रों एवं विभाग के औद्योगिक आस्थानों का लोकार्पण/शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।
उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर जनपद रायबरेली के 10.6 एकड़ के औद्योगिक क्षेत्र बछरावां का उच्चीकरण एवं अमावां रोड स्थित स्पिनिंग मिल की 58.66 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क का शिलान्यास किया गया। जिससे जनपद में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा व रोजगार सृजन के अवसर प्रदान हो सकेंगे।
इस अवसर पर जनपद के उद्यमी अर्पित सिंघल अध्यक्ष आई०आई०ए०, सुरेश गुप्ता,प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती, गौरव अग्रवाल,आई०आई०ए० के पूर्व अध्यक्ष एवं एम०एस०एम०ई० ओ०डी०ओ०पी०/विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित / लाभान्वित 50 लाभार्थियों के द्वारा टूलकिट के साथ प्रतिभाग किया गया।
