CRS AGENCY। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय रहेंगे दौरें पर। 13-14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे पर रहेंगे। 14 जुलाई को होने वाले फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ परेड समारोह में के पीएम मोदी मुख्य अतिथि हैं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट (राफेल एम) और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने के लिए अरबों डॉलर के सौदे की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी दोनों देश आगे आ सकते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचेंगे। पीएम गुरुवार को ला सीन म्यूजिकल में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन एलिसी पैलेस में अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के द्विपक्षीय वार्ता करने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है। 14 जुलाई को पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की चर्चा होगी। मैक्रॉन लौवर संग्रहालय के कौर मार्ली प्रांगण में पीएम के लिए एक औपचारिक डिनर होस्ट करेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति पीएम मोदी को प्रसिद्ध संग्रहालय के दौरे पर भी ले जाएंगे। यहां दोनों नेता लियोनार्दो दा विंची की प्रसिद्ध पेंटिंग मोनालिसा के साथ फोटो खिंचवा सकते हैं। इसके बाद मोदी और मैक्रॉन लौवर संग्रहालय की छत से एफिल टॉवर पर आतिशबाजी का आनंद लेंगे।
