मेड़ विवाद को लेकर युवक की लाठी डंण्डो से मार कर निर्मम हत्या!

CRS कटरा/शाहजहँपुर-जनपद के मीरनपुर कटरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम छिकड़ापुर में सोमवार को, मेड के विवाद को लेकर युवक की लाठी डंडों से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई! पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्याभियोग पंजीकृत करके शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट केलिए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर भेज दिया! पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण करके हत्या अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं!
क्षेत्र के ग्राम छिकड़ापुर निवासी वैकुंठ नाथ ने थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि मेरा छोटा भाई रामबहोरन सिँह सोमवार को प्रातः सात बजे लगभग अपने खेत पर भैंस को बांध रहा था! इसी दौरान गांव के ओमेन्द्र सिँह, देवेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र सिँह एवँ शिवओम, एकराय होकर लाठी डंडे लेकर आ गए, और मेरे भाई रामबहोरन सिँह को लाठी डंडों से जान से मारने की नीयत से पीटने लगे! रामबहोरन का रविवार को पड़ोसी सुरेन्द्र सिँह यादव के पुत्र ओमेन्द्र सिंह देवेन्द्र सिंह धर्मेन्द्र सिँह से मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था, इसलिए सभी ने मिलकर राम बहोरन सिँह पर जान लेबा हमला कर दिया! रामबहोरन ने शोर मचाया तो हम लोग बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और हम लोगों को आता देखकर हमलावर मौके पर से भाग गए हैं! गम्भीर रूप से घायल अवस्था में रामबहोरन को इलाज केलिए मीरानपुर कटरा लेकर जा रहे थे।कि रास्ते में रामबहोरन की मृत्यु हो गई है! स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टरों ने देखते ही रामबहोरन को मृत घोषित कर दिया!
दिन दहाड़े हुई हुए इस हत्याकाण्ड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई! पुलिस ने गांव के ओमेन्द्र सिँह देवेन्द्र सिंह धर्मेन्द्र सिँह शिव ओम के विरुद्ध हत्याभियोग पंजीकृत करके शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर को भेज दिया! पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने ग्राम छिकड़ापुर में गांव के दक्षिण में स्थित घटना स्थल का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं! पुलिस अधीक्षक के साथ तिलहर सीओ बीएस वीर भी उपस्थित रहे हैं! गाँव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है!
