CRS NEWS रायबरेली 23 अगस्त 2024 जिला दिव्यांगता समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में उनके कक्ष में हुई।
इस बैठक में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिये सरकार की विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत कियान्वयन करने पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र (यू०डी०आई०डी०) कार्ड का कियान्वयन मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरन अधिकारी के समन्वय से प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराया जाए। कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनानार्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कराने का निर्देश उन्होंने दिया।
सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों में दिव्यांगजनों हेतु रैप की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित को दिया। फैमिली आई०डी० कार्ड बनाने, राज्य स्तरीय पुरस्कार के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की दिव्यांगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से शीघ्र लाभान्वित कराया जाए।
इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
