महिला ने मारपीट का लगाया आरोप
डलमऊ रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कोदऊ का पुरवा मजरे घुरवारा गांव की रहने वाली शोभा पत्नी इंद्रजीत ने डलमऊ कोतवाली प्रभारी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके भांजे ने उसे व उसके पति को अपने घर बुलाकर ले गए थे जहां पर ₹20000 मांग रहे थे रूपए द्वारा पैसे न दिए जाने पर उसके भांजे पूरन पुत्र छोटेलाल व किरण पत्नी राजेश, रमेश पुत्र अज्ञात, छोटू पुत्र छोटे ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा पीड़ित की चीज पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उसका उपचार किया गया वहीं पीड़ित ने आज डलमऊ कोतवाली प्रभारी को एक शिकायती पत्र देते हुए दबंगो पर कार्रवाई की मांग की है