मतीनगंज पीरबाबा की दरगाह पर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ उर्स हुआ संपन्न ,उर्स में हजारों लोगों ने बाबा की चौखट पर पहुंचकर चढ़ाई चादर
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज में स्थित हजरत पीरबाबा की मजार, पर ,नौशाद, कुरैशी , व कल्लू कुरैशी की देखरेख में उर्स का आयोजन किया गया। बाद नमाज फजर कुरान खानी एवं शाम को गागर चादर के साथ उर्स की शुरुआत की गई। उर्स में हजारों जायरीनों ने पहुंचकर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी। देर रात जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया कव्वाल , शरीफ परवाज,एवं कव्वाला सनम वारसी के बीच कव्वाली का आगाज हुआ। कव्वाल और कव्वाला के द्वारा बाबा की शान में कलाम पेश किया गया। दरगाह परिसर में बच्चों के खेलने के लिए खिलौने एवं तरह-तरह की दुकानें भी लगी हुई थी, जहां बच्चे खिलौने और आइसक्रीम का मजा ले रहे थे। हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ सकुशल उर्स संपन्न हुआ वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार व मख़दूम पुर चौकी इंचार्ज अनिल यादव मौजूद रहे।
इस मौके पर तौफीक कोटेदार, राफे सिद्दीकी, आले हसन,सुहैल सिद्दीकी, अजमेरी,दिलशाद,कल्लू, कुरैशी,नौशाद,राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे