Report CRS रायबरेली 25 जनवरी 2023 प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के राष्ट्रीय पर्व के पावन एवं गौरवमयी अवसर पर पुलिस लाइन्स, रायबरेली के परेड ग्राउण्ड पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह, परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण एवं परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया जायेगा।
