अवैध कब्जे को रोके जाने की एस डी एम से लगाई गुहार।
रायबरेली। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मनिहर गर्वी ग्राम सभा सुदामा पुर के निवासी प्रेम शंकर पुत्र राम कुमार ने ऊंचाहार उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर भूमिधरी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाए जाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार गांव की ही संगीता देवी व छोटेलाल द्वारा संक्रमणीय भूमि पर अवैध रूप से घूरा डाल दिया गया है तथा चरही का निर्माण भी कराया जा रहा है। मना करने पर आरोपित गाली-गलौज व धमकी देते हैं। वही पीड़ित
प्रेम शंकर ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं गई। इससे अवैध कब्जाधारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
पीड़ित ने ऊंचाहार उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर अवैध कब्जा हटवाने तथा उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
