भारतीय कृषक दल, तिलहर में 22-23 जनबरी को समग्र क्रांति जनजागरण रथ यात्रा निकलेगा!
शाहजहांपुर/तिलहर-जनहित मांगो को लेकर भारतीय कृषक दल विगत 27 दिनों से कोतवाली के सामने, शहीद कुटी के पास धरना दिए बैठा है! इस बीच कई बार कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान में जिला स्तर तक की अधिकारी आए गए लेकिन किसी ने भी भाकृद के धरने पर लेशमात्र भी नजर नहीं गई!
भाकृद के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में जनहित समस्याओं की मांग को लेकर चल रहे धरने उन्होंने कहा कि छुट्टा गाय सांड की समस्या से किसानो को निजात एवं गौमाता की खुशहाली एवं सभी 15 मांगो प्रभावी कार्यवाही सत्याग्रह जारी रहेगा लेकिन साथ ही 22-23 जनबरी को भाकृद समग्र क्रांति जनजागरण रथ यात्रा भी निकलेगा! उन्होंने यह भी कहा कि शहीद वीरों की क्रांति धरा शाहजहांपुर से बनेगी परिवर्तन की साक्षी!
भाकृद ने जिन जनहित समस्याओं की मांग की हुई है उनमें छुट्टा गाय सांडों की ज्वलंत समस्या, सलेमपुर से खैरपुर मार्ग की मरम्मत, दोशपुर रतनपुर रजपुरा फाजीलपुर होकर तिलहर तक डामरीकरण, खैरपुर चौराहा पर फ्लाईओवर, तिलहर बसड्डा तक बस संचालन, बिरियाबाबा रोड पर नो पार्किंग जोन, कटरा में किसान मंडी निर्माण, कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज, तहसील अधिकारियों द्वारा जनता की उपेक्षा, चोरी की घटनाओं को थाना पुलिस द्वारा दवा देना, खैरपुर पीएचसी के सुचारू संचालन, आदि मांगो को लेकर विगत 22 दिसंबर से गांधीवादी सत्याग्रह जारी है!
संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक” ने कहा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी! कुछ भ्रष्ट अधिकारियों एवं राजनेताओं मनमानी कर रहे है इसका भारतीय कृषक दल सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा जारी होगा तो जेल भरो सत्याग्रह होगा! अधिकार समझ लिया है! सत्याग्रह पर आचार्य विजय पाल सिंह,गुरुदयाल, विश्राम सिंह,कौशल गुप्ता,राकेश सिंह,भानुप्रताप गंगवार,दिनेश पाल,रजनीश राठौर, ब्रजदीप यादव, आनंद शर्मा, लीलाधर उपस्थित रहे!
