CRS NEWS : गौतमबुद्ध नगर से भाजपा समर्थक माने जाने वाले दिग्गज प्रोफेसर अजय छौकर ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में व्याप्त खराब कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता डरी और सहमी हुई है। यही कारण है कि लोग अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहे हैं।
प्रोफेसर अजय छौकर ने कहा कि वर्तमान हालात में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। विभिन्न दलों से जुड़े लोग कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, बुलंदशहर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश भाटी, जिला कोऑर्डिनेटर गौतमबुद्ध नगर आलोक गौड़, राधेश्याम चौहान, सुधीर छौकर, जीत पाल सिंह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद
