एंकर रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा परिवार के साथ कार से मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रही कार की ट्रैक्टर से हुई जोरदार भिड़ंत हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत वहीं चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल, मामला भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर चौराहे के पास का है जहां लखनऊ तेलीबाग के रहने वाले अपने परिवार व मोहल्ले के आठ लोगों के साथ मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में स्नान करने के लिए कार से प्रयागराज जा रहे थे तभी भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर चौराहा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई हादसा इतना दर्दनाक था कि कार चालक आशीष द्विवेदी, दीपेंद्र, प्रभा द्विवेदी, रजनी की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे से पूरे जिले में हड़कंप मच गया और जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घरेलू का हाल-चाल लिया और जल्द से जल्द इलाज करने के निर्देश दिए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की
