Report- CRS रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद का भी नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में विद्यालयों सत्र को बेहतर बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बीईओ अमावां रत्नामणि मिश्रा ने ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापकों के साथ में बैठक की। बीईओ अमावां रत्नामणि मिश्रा ने प्रधानाध्यापकों के साथ में बैठक करके सरकार की तरफ से चलाए जा रहे निपुण भारत को सफल बनाने पर बात की। उन्होंने कहा कि एआरपी को लक्ष्य को सापेक्ष शत्-प्रतिशत अनुश्रवण किए जाने के संबंध में बात की। उन्होंने 100 डेज रीडिंग कैंपेन व साप्ताहिक क्विज के संबंध में बात की। इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों में कायाकल्प के तहत किए जा रहे काम को बेहतर से बेहतर तरीके से कराए जाने की मांग की गई है। आगामी समय में डीबीटी पोर्टल पर शेष बचे बच्चों को प्रमाणित किए जाने के संबंध में बात की। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरीक्षण के समय में अवकाश से संबंधित संदर्भ संख्या उपस्थिति रजिस्टर पर दर्ज किए जाने एवं नामांकित बालक-बालिका का योग उपलब्ध कराए जाने के संबंध में किया। इसके अलावा मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश और विद्युतीकरण करने के संबंध में सम्बन्धी सूचना को उपलब्ध कराने को लेकर बात की गई। इसके अलावा खेलकूद सामग्री क्रय किए जाने और कंपोजिट ग्रांट का उपभोग भी करने के संबंध में बात की गई। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में परीक्षाफल वितरण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने वार्षिक परीक्षा 2021-22 की कॉपियों का मूल्यांकन कराने और नवीन शैक्षिक सत्र 2022-23 में नवीन नामांकन पर भी जोर दिए जाने की बात की गई। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाए ताकि ब्लॉक में छात्र संख्या बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों का नामांकन कराने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। दिव्यांग सुलभ शौचालय के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में और विद्यालय की रंगाई-पुताई व बाला पेंटिंग के संबंध में बात की गई। इस मौके पर सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।