ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली, ऊंचाहार। बिजली बकायदारों का कनेक्शन काटने गए बिजली विभाग के संविदाकर्मचारी के साथ गाली गलौज करने के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बिजली विभाग के टेक्नीशियन ने नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिजली विभाग की ओर से रोहनिया उपकेन्द्र में हरिद्वार साव टीजी 2 पद पर तैनात है। विभाग के आदेश पर रविवार को वह अपनी टीम के साथ ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंगेहरा गुलालगंज गांव में बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटने का कार्य करने गए थे। गांव में राम प्यारे, शंकर लाल समेत कई लोगों का बिजली बकाया पाए जाने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया । जिस पर शंकर लाल व मंदीप ने संविदाकर्मी जितेन्द्र कुमार के साथ गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दिया। जिससे नाराज टीम के सभी सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर नामजद शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के हरिद्वार साव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्यवाही की जायगी