गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज पावर हाऊस क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली विभाग
की रोस्टिंग के खेल से पूरा आम जनमानस परेशान हो गया शाम के वक्त बिजली न रहने से आम गरीब के घर पर अंधेरा छा जाता है क्यूकि अब मिट्टी का तेल मिलता नही बिजली के लुका छिपी खेल में लोग हो रहे परेशान बिजली संकठ गहराया लाखो की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर तीन, चार दिन से शाम से लेकर सुबह तक बिजली की लुका छिपी खेल से लोग परेशान हो रहे है लोगो का कहना है की शाम को बिजली का कोई समय नहीं होता आने जाने का रात में महज 3 से 4 घंटे ही बिजली दी जा रही है वही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी योगी सरकार की किरकिरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे योगी के आदेश के बावजूद भी बिजली विभाग की रवैया जस की तस नजर आ रही है कभी रोस्टर का बहाना कभी बिजली की लाइनों के मेन्टीनेन्श का बहाना जिससे जनता परेशान हो गई है
