लोकेशन रायबरेली
रायबरेली में भारी बारिश के बीच खेत गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान की मौके पर हुई दर्द नाक मौत मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोंघवा का पुरवा मजरे छतैया गांव का है जहां पूरन यादव पुत्र रामेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष धान की फसल को देखते हुए की खेत गए हुए थे तभी अचानक भारी बारिश के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार अनिल पाठक ने किसान की मौत होने पर उनके परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलाने के प्रयास शुरू कर दिए।